दीपिका कक्कड़ के वीनर बन्ने के बाद से श्रीसंथ के फैंस बहुत नाराज थे। नाराजगी भी ऐसी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका पर एसिड अटैक करने की धमकी भी दे डाली थी। दीपिका को इस तरह की धमकी मिलने के बाद श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी बीच बचाव में उतर आई हैं। भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस तरह के पोस्ट श्रीसंथ के फैंस कभी नहीं कर सकते। भुवनेश्वरी ने ट्वीट किया जिसमे लिखा कि – ‘श्रीसंथ के सभी फैंस..हम लोगों को कल पता चला कि दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी गई है। मैं आप लोगों से इतना कहना चाहती हूं कि मुझे और श्री को पूरा विश्वास है कि श्री के फैंस इस तरह की चीजें नहीं कर सकते। हम लोगों को आप पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है यह कोई और है जो श्री के फैन होने की बात कह रहा है।’

इसके बाद भुवनेश्वरी ने एक और ट्विट किया, जिसमे लिखा कि- कई तरह के भद्दे ट्वीट्स भी किए गए हैं हम इन्हें रोक तो नहीं सकते। कुछ लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम लोगों ने कुछ लोगों को इंटरव्यू देने से लिए मना कर दिया है। हम लोगों को श्री के फैंस पर पूरा भरोसा है।’
भुवनेश्वरी के इस ट्वीट के बाद ‘बिग बॉस सीजन 12’ की एक्स कंटेस्टेंट सुरभि राणा भी दीपिका के सपोर्ट में उतरीं। सुरभि राणा ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा – ‘हम सभी का कोई न कोई फेवरेट होता है। जो भी नतीजा है उसे मानना चाहिए। यह लड़का जो भी है वह पागल है। पुलिस को तुरंत एक्शन लेने कि जरुरत है। वह जहां भी है, उसे ट्रैक करना चाहिए और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’ आपको बता दें, बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीसंथ के फैंस ने दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी है। दीपिका कक्कड़ के फैंस ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। एसिड अटैक की धमकी श्रीसंथ के फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी।

इस ट्वीट में दीपिका कक्कड़ को न केवल मक्खी कहा गया बल्कि बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दीपिका कक्कड़ के फैन क्लब अकाउंट ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें टैग किया है । दीपिका को जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया है वह अपने आपको श्रीसंथ का फैन बता रहा है। श्रीसंथ का फैन बताने वाले इस शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
