पटना में NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू:NDA विधायकों और सांसदों के साथ करेंगी बैठक

पटना : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना में हैं। उन्हें 10 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन उनकी फ्लाइट एक घंटा देरी से पहुंची। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंत्री जीवेश मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्वागत किया। विधायक संजीव चौरसिया इस दौरान मौजूद रहे।

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को सुबह 10 बजे विशेष विमान से पटना आएंगी।

भाजपा ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वो पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंची। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने उनका स्वागत किया।

वहीं, भाजपा के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह पटना से रवाना हो जाएंगी।

बिहार के MP-MLA वोट का मूल्य 81,239

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार की भुमिका अहम रही है। इस चुनाव में बिहार के वोटों की महत्ता बेहद ज्यादा है। बिहार के सांसदों के वोट का मूल्य 39200 है। बिहार में विधायकों की संख्या 243 है। जबकि राज्यसभा और लोकसभा मिलाकर सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42 हजार 39 है।

बिहार NDA द्रौपदी को देगा बढ़त

बिहार के लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के तीनों सदस्यों की वोटों की 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। इसमें एनडीए के पास सभी दलों को मिलाकर 54 हजार 539 मत हैं, जबकि विपक्ष के पास 25 हजार 24 वोट है। मतलब 29 हजार 515 मतों से बिहार एनडीए को बढ़त दे सकता है।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टियों का व्हिप नियम लागू नहीं होता है। इसलिए पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में अपनी इच्छा से वोट करने की आजादी होती है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए दल-बदल की उम्मीद कम ही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading