शादी टूटी तो दुल्हन फां’सी पर ल’टकी, मौ’त:मंगेतर की पहले से थी गर्लफ्रेंड

राजस्थान :  में देर रात एक दुल्हन ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने शादी टूटने से परेशान थी। अगस्त में शादी होनी थी। सुसाइड करने से पहले दुल्हन ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका मंगेतर है। उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है।

मृतका युवती।

साथ ही उसने लिखा कि उसकी मौत के सारे सबूत उसके मोबाइल में है। दरअसल, दुल्हन बनने जा रही युवती ने अपनी सगाई की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। इस पर एक लड़की का उसके पास मैसेज आया कि ये तो उसका बॉयफ्रेंड है। लड़की ने दुल्हन को लड़के से दूर रहने की धमकी दी। जब लड़के के परिवार को सच्चाई बताई तो उन्होंने भी रिश्ता तोड़ दिया। सुसाइड नोट और मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल रामगंज थाना पुलिस सुसाइड को लेकर जांच में जुटी है।

रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम जाट ने बताया कि 4 जुलाई 2022 को कंचन नगर दौड़ाई निवासी पूजा (24) पुत्री गोविंद राम रेगर ने घर के कमरे में रस्सी से पंखे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग पूजा को लेकर जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी मंगेतर।

सूचना पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया। मंगलवार को रामगंज थाना पुलिस ने मृतक पूजा का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले में मृतक पूजा के भाई राकेश ने रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुसाइड नोट भी लिखा

सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि मृतक पूजा ने सुसाइड करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका मंगेतर सुधीर नोगिया है। साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड नेहा गुप्ता भी है।

डिप्रेशन में आकर किया सुसाइड

मृतक पूजा के भाई राकेश ने बताया कि पूजा कि 2 साल पहले खानपुरा निवासी सुधीर नोगिया से रिश्ता तय हुआ था। अगस्त में दोनों की शादी होने थी, लेकिन सुधीर का परिवार शादी को 6 महीने आगे बढ़ाने के लिए कह रहा था। कुछ दिनों पहले पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सुधीर की कुछ फोटो पोस्ट की थी। इस पर सुधीर की गर्लफ्रेंस नेहा गुप्ता ने उससे कॉन्टेक्ट किया।

पता चला कि सुधीर के नेहा से संबंध है। नेहा गुप्ता पूजा को परेशान करने लगी। सुधीर से दूर रहने की धमकी देने लगी। इसे लेकर 4 जुलाई की सुबह ही परिवार के लोग सुधीर के घर पहुंचे। उसके परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद सब घर आ गए। देर रात पूजा ने कमरे में सुसाइड कर लिया। आरोपी मंगेतर सुधीर की इलेक्ट्रीशियन की शॉप है। वहीं, युवती 12वीं पास है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.