ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज व पानी टैक्स के वि’रोध में प्र’दर्शन, सीएम का पु’तला द’हन

मुजफ्फरपुर : नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज, पानी टैक्स तथा शहर की गंभीर नारकीय स्थिति के खिलाफ जनविकास मोर्चा का अनशन जारी है। इसके अंतर्गत जनविकास के मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इन मांगों को लेकर सोमवार को शहर के कल्याणी चौक पर प्र’दर्शन कर सीएम नीतीश कुमार का पु’तला द’हन किया।

इसका नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आम नागरिक, छोटे दुकानदारों व व्यवसायियों में काफी रोष है।

जो एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। इस मौके पर राकेश कुमार साहू, शिवजी पटेल गांधी, महेश महतो उर्फ लोहा सिंह, रूपेश कुमार, शत्रुघ्न साहु, मंटू उर्फ अरविंद कुमार मोदी, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमीर हसन, रविभूषण, कन्हैया गुप्ता, बबलू उर्फ उमाशंकर ने सरकार एवं प्रशासन से मोर्चा की मांगों को पूरा करने की मांग की।

इस मौके पर चन्देश्वर राम, चिराग पोद्दार, कैलाश पासवान, पवन कुमार पटेल, विनोद सिंह, शिवजी पटेल, संजय शर्मा, अजय कुमार, राजेश चौधरी, धनवंती देवी, शत्रुघ्न सहनी, रामसूरत भारती, फिरोज अहमद, सुनील कुमार सिंह, कैलाश पासवान, मो.सहाबुद्दीन, अकबर, प्रभा राज, अनिल कुमार, रितीक कुमार, चन्देव राम, राहुल कुमार, रमेश कुमार, अमन कुमार, अविनाश, सुजीत कुमार भारती सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading