सात साल की बच्ची से पहले दु’ष्कर्म, फिर लगाई आ’ग:दादी आंगनबाड़ी केंद्र में पका रहीं थी खाना

तमिलनाडु के थेनी जिले से सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 19 साल के आरोपी ने पहले बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसे आग के हवाले कर फरार हो गया। बच्ची करीब 65 फीसदी तक जल चुकी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttar Pradesh : पड़ोसी अंकल आए, मुझे अपने साथ ले गए और कर दिया गंदा काम, बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार - Samachar Samrat

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता दूसरे शहर में रहते हैं। बच्ची अपनी दादी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी दादी आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना बनाने का काम करती हैं। पीड़िता तीसरी क्लास में पढ़ रही है। घटना 2 जुलाई सुबह 11 बजे की है। बच्ची की छुट्टी थी। इसलिए दादी उसे अपने साथ आंगनबाड़ी केंद्र ले गईं थीं। वे केंद्र पर खाना बना रहीं थी और बच्ची केंद्र के बाहर खेल रही थी। तभी पीड़िता की चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो दादी दौड़कर बाहर पहुंची। वहां उन्होंने पोती को आग की लपटों के बीच झुलसते देखा।

पीड़ित छात्रा की दादी और अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई। बच्ची को इलाज के लिए चिन्नमानूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे थेनी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पीड़िता की हालत को देखते हुए कुछ घंटों बाद ही उसे मदुरै जिले के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

लड़की ने कहा- दादी को बता देगी तो आरोपी ने लगा दी आग
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी की पहचान विजयकुमार के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी लड़की को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाने लगी और कहा कि वह घटना के बारे में अपनी दादी और आंगनबाड़ी केंद्र के टीचर्स को बताएगी। इसके बाद विजय कुमार ने वहां से कुछ रद्दी पेपर इकट्ठे किए। पहले पेपर फिर लड़की के कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी खुद फरार हो गया। पुलिस ने विजयकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उस पर पॉक्सो एक्ट और हत्या की कोशिश करने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था आरोपी
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के चाचा ने बताया कि वह इस घटना के बाद से स्तब्ध हैं। विजयकुमार ने पहले छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। हालांकि, गांव वालों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन अब आरोपी ने उनकी भतीजी को आग लगा दी। लड़की के चाचा ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

स्कूल परिसर का माहौल ठीक नहीं
जिला बाल संरक्षण अधिकारी साइमन जॉर्ज और बाल कल्याण समिति के सदस्य बी पांडियाराजन ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल का दौरा किया। घटना के संबंध में जानकारी ली। पांडियाराजन ने बताया, पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि स्कूल की दीवार नीची है। असामाजिक तत्व कूदकर स्कूल परिसर में आ जाते हैं। शराब पीकर बोतलें परिसर में ही छोड़ जाते हैं। इस बारे में कई दफा स्कूल प्रबंधक से जिला प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बन सके, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
1. 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी के नौकर ने की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी के नौकर ने दरिंदगी की। बच्ची माता-पिता बेटी को अपने भाई (बच्ची के चाचा) के पास छोड़कर रिश्तेदार के यहां गए थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी बगल में रहने वाले पड़ोसी का नौकर धीरज उसे आम के बगीचे में ले गया, जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची ने घर आकर अपने चाचा को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत ​खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने 30 जून को आरोपी ​धीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

2. 4 साल की बच्चे से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म
मई में बिहार के सुपौल जिले में 4 साल की मासूम से ट्यूशन टीचर ने दरिंदगी की। बच्ची घर लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। मां के पूछने पर डरी-सहमी नन्ही जान ने पूरी बात बताई। घटना छातापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading