दो सगे भाइयों का म’र्डर:कोर्ट से अपने संबंधी का जमानत करा कर लौट रहे थे दोनों, अ’पराधियों ने भूना

शिवहर में सदर थाना क्षेत्र के बभनटोली पुल के पास सोमवार को पड़ोसी की बेल कराकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की गाे’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई। मृ’तक रेजमा निवासी 64 वर्षीय केश्वर पासवान और 48 वर्षीय रामलाल पासवान थे। बताया गया कि दोनों भाई जे’ल में बंद पड़ोसियों दीपक पासवान, चितरंजन पासवान, रविंद्र पासवान और रामबालक पासवान की जमानत में कोर्ट बेलर बने थे।

जमानत आदेश के कागजात लेकर दोनों जे’ल पहुंचे। इस बीच दोनों भाई भोजन के लिए बाइक से घर लौट गए। रास्ते में बभनटोली मठ और पुल के बीच बांसबारी के पास घा’त लगाए दो बाइक पर सवार अ’पराधियों ने ता’बड़तोड़ फा’यरिंग शुरू कर दी। घ’टना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई चुनावी रंजिश, तो कोई आपसी वि’वाद बता रहा है। इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

बता दें कि 65 वर्षीय केश्वर यादव पूर्व नक्सली रहे हैं। घ’टना को अंजाम देने वाले अ’पराधियों में दो लोग शामिल थे। सूचना पर डीएसपी संजय कुमार और नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घ’टना से इलाके में अ’फरा-त’फरी मच गई है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि ब’दमाशों की गि’रफ़्तारी के लिए घे’राबंदी शुरू कर दी गयी है। अ’पराधियों की तलाश में छा’पेमारी की जा रही है।

न’क्सली गतिविधियों से अलग‎ होने के बाद रामलाल पासवान पत्नी‎ को आगे कर अपने सामाजिक दायरा‎ लगातार बढ़ाने में लगा था। उसकी‎ करीब 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी‎ पंचायत चुनाव में लगातार तीन बार‎ से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़‎ रही थी। हालांकि उसे अब तक इन‎ चुनावों में एक बार भी सफलता‎ हासिल नहीं हाे सकी।

गत पंचायत‎ चुनाव के समय अपनी पत्नी शोभा‎ देवी को जीताने के लिए रामलाल‎ पासवान ने जी-तोड़ प्रयास किया था।‎ इसी क्रम में कई लोगों से उसका‎ वि’वाद भी हुआ था। तब उसे ध’मकी‎ भी दी गयी थी। हालांकि चुनाव हा’रने‎ के बाद कुछ दिनों तक शांत रहने के‎ बाद वह फिर से ग्रामीण राजनीति में‎ सक्रिय हो गया था। इसी क्रम में‎ पिछले दिनों उसके पड़ोसी जोगी‎ पासवान और शंभू पासवान के बीच‎ आपसी वि’वाद हुआ था। मामले में‎ पुलिस ने छा’पेमारी कर दीपक‎ पासवान, चितरंजन पासवान, रविंद्र‎ पासवान व रामबालक पासवान काे‎ गि’रफ़्तार कर जे’ल भेज दिया था।‎

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.