भारत में मिला कोरोना का नया वैरिएंट:10 राज्यों में सामने आए 69 केस, एक्सपर्ट्स की चेतावनी- यह खतरनाक हो सकता है

देश में बीते 14 दिन से रोजाना कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। सोमवार को भी 13,086 नए मामले दर्ज किए गए, 24 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट BA.2.75 ने एक्सपर्ट्स में घबराहट पैदा कर दी है। इजराइल के वैज्ञानिक डॉक्टर शाय फ्लीशोन का दावा है कि भारत के 10 राज्यों में यह सब-वैरिएंट मिला है।

Coronavirus Cases Update Of Himachal Pradesh Today 28 June 2022 -  Coronavirus In Himachal: हिमाचल में तीन महीने बाद एक ही दिन में 120 नए  संक्रमित मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 441

शाय फ्लीशोन ने कहा- अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि BA.2.75 कैसे रिएक्ट करेगा, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। वहीं, इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक थॉमस पीकॉक का कहना है कि इस नए सब-वैरिएंट पर नजदीक से नजर रखना होगा।

अब तक भारत समेत 8 देशों में इस नए सब वैरिएंट के 85 केस सामने आए हैं। 2 जुलाई तक महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और हिमाचल में इसके 69 केस मिले। हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि जैसे जैसे वायरस कमजोर पड़ेगा, उसके नए सब-वैरिएंट सामने आते रहेंगे।

एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ऊपर
देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 112,761 हो गई है। पिछले 6 दिनों से एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख से ऊपर है। इसमें कमी नहीं आ रही है। हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के नए मामले में 23% की कमी देखी गईसोमवार को 12,406 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 242 हो गया है।

सबसे ज्यादा केस वाले टॉप-5 राज्य
देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। हालांकि, सोमवार को महाराष्ट्र में नए मामले में 36% की कमी देखी गई। केरल और तमिलनाडु में रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले केरल से
नए संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 3,322 पॉजिटिव केस मिले, 3,258 मरीज ठीक हो गए, जबकि 2 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। पिछले दिन के मुकाबले केरल में नए केस में 2% की गिरावट आई है।

तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे केस
पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में भी नए केस में 8% की कमी आई है। सोमवार को यहां 2,654 नए केस आए, 1,542 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि यहां किसी मरीज की मौत नहीं हुई। नए केस में कमी आने के बाद भी यहां पॉजिटिविटी रेट 8% के ऊपर बना हुआ है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में नए केस 36 फीसदी घटे
महामारी के मामले में महाराष्ट्र अभी भी कोरोना का हॉट-स्पॉट बना हुआ है। पिछले चार दिन से भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन राज्य में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 7% से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को यहां 1,515 नए केस आए, 2062 मरीज ठीक हो गए। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को नए केस के मुकाबले ज्यादा लोग ठीक हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading