थैले में मिला नवजात तो जागी ममता,चाइल्ड लाइन के द’बाव में रोते हुए सौंपना पड़ा

बक्सर। नवजात को खुद से दूर होता देख मां को रहा ना गया और उसके आंसू छलक उठे। वो चाइल्ड लाइन को थैले में मिले नवजात को बिल्कुल नहीं देना चाहती थी। वो लगातार रो रही थी। बाद में चाइल्ड लाइन कर्मियों ने जब उसे यह आश्वासन दिया कि कुछ कागजी का’र्रवाई और मेडिकल जांच के बाद बच्चा उसे दे दिया जाएगा, तो वो मानी।

यह दृश्य है बक्सर का। दरअसल, यहां मामला सुखापुर गांव में 8 दिन पूर्व एक महिला ने थैले में फेंके नवजात को अपनाया था। अगले दिन जैसे ही चाइल्ड लाइन को यह सूचना मिली, उस महिला से बच्चे को वापस ले लिया गया।

बक्सर में खेत में पड़े थैले के अंदर से एक नवजात बच्चा मिला है। थैले में वो कपड़ों के नीचे दबा हुआ था। आसपास के लोग जब वहां से गुजर रहे थे तो उन्हें बच्चे के सोने और थैले से ह’रकतें होती दिखी।

जैसी ही वो पास गए और उसे खोला तो उनके होश उड़ गए। थैले में एक नवजात था। एक महिला ने उसे अपना लिया और घर ले कर चली गई। पर कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.