पटना पहुंच कर भी लैंड नहीं कर पाई G8-131: पटना में लैंड करने का हुआ था अनाउंसमेंट पर अचानक से दिल्ली के लिए वापस लौटी

पटना पहुंच कर भी गो एयर की फ्लाइट G8-131 एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। अचानक से फ्लाइट का वापस दिल्ली ले जाना पड़ा। इस कारण फ्लाइट के अंदर मौजूद पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया था। कुछ देर के लिए वो डर भी गए थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटी फ्लाइट की फोटो। - Dainik Bhaskar

हालांकि, वापस दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट ने फ्लाइट को न सिर्फ सेफली लैंड कराया, बल्कि उसमें सवार सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित पहुंचाया भी। इस मामले में गो एयर के किसी अधिकारी से बात नहीं हो सकी है। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर से भी जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया था, पर उनसे भी बात नहीं हुई।

फ्लाइट नंबर G8-131 में सीट नंबर 12F पर पटना के सुमन ट्रैवल कर रहे थे। मोबाइल पर इनसे बातचीत हुई। सुमन के अनुसार फ्लाइट में कुल 188 पैसेंजर्स सवार थे। दोपहर 12:35 बजे यह दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भड़ी।

दोपहर 1:40 बजे फ्लाइट के अंदर अनाउंसमेंट हुआ कि 10 मिनट में हमलोग पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले हैं। मगर, कुछ देर बाद ही बताया गया कि कुछ टेक्नीकल प्रॉब्लम हुआ है। इस कारण पटना में फ्लाइट लैंड नहीं कर पाएगी। इसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए निकल गई।

पैसेंजर सुमन के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद गो एयर की तरफ से दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई। पर कुछ पैसेंजर्स ने दोबारा अपनी यात्रा शुरू नहीं की। कंपनी के अधिकारियों से बात कर अपना टिकट वापस करा लिया।

फ्लाइट में किस प्रकार की खराबी आई? इस बारे में पैसेंजर्स को कुछ नहीं बताया गया। इस फ्लाइट में कई ऐसे पैसेंजर्स थे, जिन्हें पटना पहुंचने के बाद भी आगे के लिए ट्रैवल करना था। फ्लाइट में आई खराबी की वजह से पैसेंजर्स का 4 से 5 घंटा एक्स्ट्रा बर्बाद हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading