स्कूल से निकलकर आहर में नहाने चले गए थे, पैर फिसला तो गहराई में जाकर डूबा

औरंगाबाद में स्कूल से निकलकर आहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना माली थाना क्षेत्र के गम्हारी गावं की है। मृतकाें में उसी गांव निवासी जितेन्द्र पाठक का 9 वर्षीय बेटा अंश पाठक व विकास पासवान का 11 वर्षीय बेटा विकास पासवान शामिल थे।

नहाने गए थे 3 बच्चे चनान नदी में दौड़ते हुए कूदे और गहरे पानी में फंसे,  मरने वालों में दो सगे भाई, तीसरे बच्चे का 3 घंटे बाद मिला शव

शामिल है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। पवन के परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि अंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

6 घंटे बाद मिला आहर से शव

मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे सोमवार को गांव के ही स्कूल में पढ़ने गए थे। स्कूल में ही अपना बैग छोड़कर दोनों बाहर निकले और पास के ही आहर में नहाने लगे। जब स्कूल से छुट्‌टी हो गई और दोनों घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई।

परिजन ढूंढते हुए आहर पर गए तो देखा कि दोनों का कपड़ा है। जिसके बाद परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि दोनों डूब गए हैं। फिर खोजबीन शुरू की गई। पवन का शव तो तुरंत मिल गया, लेकिन अंश का शव नहीं मिला। करीब 6 घंटे बाद सोमवार की शाम अंश का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

दोनों बच्चे घर के थे इकलौता संतान, बुझा चिराग

मृतक दोनों बच्चे अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र थे। इस घटना से दोनों के घर के चिराग बुझ गए। लिहाजा परिजनों का हाल बेहाल है। परिजनों ने स्कूल हेडमास्टर व शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। क्योंकि अगर स्कूल में ही शौचालय है तो बच्चे बाहर कैसे निकल गए। स्कूल का गेट क्यों नहीं बंद रखा जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading