पटना में 2 लोगों का बे’हरमी से ह’त्या:दोनों श’व को टुकड़े-टुकड़े करके भूसे में छि’पाया

पटना के पुनपुन के डूमरी गांव में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों शवों के टुकड़े-टुकड़े करके भूसे में छिपा दिया गया। पुलिस को किसी ने फोन करके शवों के बारे में बताया। पुलिस ने टुकड़ों में शवों को बरामद किया। गुस्साए लोगों ने घर और कार में आग लगा दी।

गुस्साए लोगों ने आरोपी की गाड़ी में आग लगा दी।

हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतकों के नाम टिंबल सिंह और चुन्नू सिंह था। दोनों अपने गांव मंदारपुर से सोमवार की रात निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। दोनों प्रापर्टी का काम करते थे। शव पिंटू सिंह के घर से मिला है। पुलिस ने फिलहाल पिंटू सिंह की मां और पिता को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को फोन करके किसी ने सूचना दी कि डूमरी गांव के नजदीक पिंटू सिंह के घर में भूसे में दो शव छिपाए गए हैं। पुलिस ने घर पर पहुंच कर दोनों शवों को निकाला। हत्या के बाद बेरहमी से शवों काे काटा गया था। दोनों शवों के सिर, धड़ और हाथ-पैर अलग-अलग थे। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

70 लाख रुपए बकाया था

गांव के लोगों ने बताया कि मामला जमीन विवाद का हो सकता है। गांव के कुछ लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि टिंबल सिंह एवं चुन्नू सिंह जमीन का कारोबार करते थे। जमीन के कारोबार को लेकर कई लोगों से उनका विवाद चल रहा था। पिंटू सिंह के पास उनका 70 लाख रुपया बकाया था। इसी की मांग करने सोमवार को दोनों उसके घर पहुंचे थे।

शराब पिलाने के बाद हत्या

बताया जा रहा है कि रात के वक्त दोनों को शराब पिलाने के बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शवों को टुकड़े-टुकड़े करके घर के अंदर भूसे में छिपा दिया गया।

घर-गाड़ी में आग लगा दिया

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पिंटू सिंह के घर और गाड़ी में आग लगा दी। लोग इतने आक्रोशित थे कि किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। घटनास्थल पर लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मसौढ़ी डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.