मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के साहेबगंज सह अंचल परिषद में बासुदेवपुर सराय के ग्रामीण विद्यासागर व मुकेश राय अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरन अनशन है। यह अनशन अजमुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में जारी है।
सीपीआई व किसान नेता विद्यासागर का कहना है कि बंगराघाट पुल के पहुंच पथ के लिए अर्जित की जाने वाली जमीन की पैमाइश, एलाईमेंट बनाने, जमीन का किस्म निर्धारण करने व मकान का मूल्यांकन करने आदि
में पुल निगम की गड़बड़ी एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर यह आंदोलन तेज किया जाएगा।


