लड़कियों ने बीच सड़क चलाए लात-घूंसे…कॉलर पकड़ कर घ’सीटा, मा’र पड़ी तो मांगी माफी

बिलासपुर में युवतियों पर कमेंट करने को लेकर बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। गुस्साई लड़कियों ने युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। युवकों की पिटाई का VIDEO अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। VIDEO में युवतियां दबंगई दिखाते हुए युवकों का कॉलर पकड़ कर लात-घूसें मारती नजर आ रहीं हैं। वहीं, एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहा है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की बताई जा रही है। सकी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।

सरेराह युवकों की पिटाई करते और युवतियों के हंगामा मचाने का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात तीन-चार युवतियां शहर से तिफरा की ओर जा रही थीं। इस दौरान युवतियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगीं। तभी बाइक सवार युवकों ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया। इसके बाद युवतियों ने बाइक सवार लड़कों को रोक लिया और झगड़ा शुरू हो गया। दो युवतियों ने लड़के का कॉलर पकड़ लिया और उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। युवतियों की दबंगई को देखकर एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। युवतियों के हंगामा मचाने के बाद युवक भागने लगे, तब युवतियों ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर जाने की बात कहने लगीं।

युवकों ने पहले की बदमाशी फिर बनाया VIDEO
बताया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर युवकों ने पहले बदमाशी शुरू की। इसके बाद जब युवतियों ने उन्हें रोककर कमेंट करने वाले लड़के की पिटाई शुरू की और हंगामा मचाने लगीं। इस पर युवक उनका VIDEO बनाने लगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि VIDEO किसने बनाया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद युवतियों के हंगामा मचाने और मनचले युवकों को सबक सिखाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

शहर के बार में देर रात तक परोसी जा रही शराब
वायरल VIDEO में दिख रहीं युवतियों के भी शराब पीने की बात कही जा रही है। चूंकि, मामला थाने नहीं पहुंचा है इसलिए न तो युवतियों की पहचान हो पाई है और न ही युवकों का कुछ पता चल सका है।

ऐसे में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। दरअसल, शहर के बार में देर रात तक शराब परोसी जा रही है, जहां युवक-युवतियां देर रात तक जाम छलकाते नजर आते हैं। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है।

TI बोले- नहीं मिली है शिकायत
इधर, वायरल VIDEO के संबंध में TI परिवेश तिवारी ने कोई जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि न तो युवतियों ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों की शिकायत की है और न ही जिन युवकों की पिटाई हुई है उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading