अ’वैध सं’बंध के शक में पत्नी का जुलूस निकाला:भाइयों ने बेरहमी से पीटा; पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घु’माया

मध्य प्रदेश : देवास के बाद अब खरगोन में पत्नी के कंधे पर बैठकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। मायके में काका के घर रह रही महिला के साथ पति और उसके भाइयों ने मारपीट की। पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाया। पुलिस का कहना है कि घटना 2 जुलाई की है। VIDEO मंगलवार शाम सामने आया। इसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो: अवैध संबंध के शक में महिला की पिटाई, पति को कंधे पर बैठाकर निकाला  जुलूस | न्यूजबाइट्स

जिले के ऊन के केली गांव में 5 महीने पहले 42 साल की महिला ससुराल से मायके आई थी। मायके में महिला अपने भाइयों के साथ न रहते हुए काका के घर रह रही थी। इस बात को लेकर 2 जुलाई को भाइयों और पति ने पहले काका को पीटा, फिर महिला के साथ भी मारपीट की।

काका की कोई संतान नहीं, महिला 2 बच्चों की मां

ग्रामीणों का कहना है कि महिला का विवाह बड़वानी के नालगवाड़ी में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पति आए दिन पत्नी से बहस करता, उसे मारता था। परेशान होकर वह ससुराल छोड़ मायके में काका के यहां रहने लगी।

पीड़ित काका का कहना है कि उसकी कोई भी संतान नहीं है। 5 महीने पहले भतीजी घर पर आई थी। उसके भाइयों को इसकी सूचना दी थी। भतीजी को बेटी के जैसे रखा। दामाद और भतीजों ने मारपीट की। हाथ, पैर, सिर और कमर में चोट आने की वजह से महिला का काका जिला अस्पताल में भर्ती है।

VIDEO सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी पति मगन मनस्या, कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंह मंडलोई, कालू छबड़ा और नुरला फाल्या को गिरफ्तार कर लिया। SP धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर ऊन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे।

समझौता होने पर महिला पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। महिला के साथ इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं मिली थी। मंगलवार को VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading