जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को दोहरी कामयाबी:कुलगाम में माता-पिता की अपील पर 2 आ’तंकियों का सरेंडर

जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षाबलों को एक ही दिन में दो बड़ी कामयाबी मिली है। जहां श्रीनगर बारामूला हाइवे पर IED डिफ्यूज कर दिया गया, वहीं कुलगाम में दो आतंकियों ने अपने माता-पिता के कहने पर सरेंडर कर दिया। आतंकी सरेंडर करके जैसे ही बाहर आए, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बारामूला हाइवे पर मिले IED को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों में से आर्मी की राष्ट्रीय रायफल्स की 29वीं बटालियन ने सड़क किनारे रखे IED को डिटेक्ट किया। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने इसे डिफ्यूज किया। इस दौरान हाईवे का ट्रैफिक रोका गया था, जिसे फिर से खोल दिया गया है।

माता-पिता की अपील पर आतंकियों का सरेंडर
दूसरी तरफ सुरक्षाबलों को जैसे ही हादीगाम इलाके में आतंकियों से छिपे होने की खबर मिली, उन्हें पूरे इलाके के घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ एनकाउंटर शुरू हो गया। इनके बारे में जब डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि ये दोनों इसी इलाके के रहने वाले हैं। इसके बार लगातार इसने सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन इन्हें कोई जवाब नहीं दिया।

फिर मौका पाकर इन दोनों के माता-पिता को बुलाया गया। माता-पिता की अपील पर इन्हें आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों से पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मुख्यधारा में लौट सकते हैं हथियार उठाने वाले युवा
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि हथियार उठाने वाले युवा मुख्यधारा में वापस आ सकते हैं। कश्मीर जोन पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.