मंत्री के सचिव का बेटा पटना में गाड़ी समेत गा’यब:कुछ देर बाद वा’पस लाकर छो’ड़ा

पटना में बुधवार को एक अजीब घटना हो गई। मंत्री सुमन मांझी के आप्त सचिव सत्येंद्र कुमार पन्ना का बेटा जिस गाड़ी में बैठा था, उसे तीन संदिग्ध लेकर कुछ देर के लिए गायब हो गए थे। ये घटना तब हुई, जब सत्येंद्र कुमार के बेटे को उनका ड्राइवर गाड़ी से स्कूल से छुट्‌टी के बाद घर ले जा रहा था।

जिस जगह यह घटना हुई, वो इलाका पटना में कोतवाली थाना के तहत आता है। - Dainik Bhaskar

बोरिंग रोड के एक स्कूल में सत्येंद्र कुमार का बेटा पढ़ाई करता है। दोपहर में छुट्‌टी के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो से उसे घर ले जा रहा था। पर बीच में पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में एक मेडिकल शॉप से दवाई लेने के लिए ड्राइवर उतर गया।

उस वक्त गाड़ी चालू स्थिति में थी। अचानक से तीन संदिग्ध गाड़ी में बैठे। आप्त सचिव के बेटे समेत गाड़ी लेकर हाईकोर्ट की तरफ चले गए। फिर वहां से यू टर्न लेकर वापस आए और मेडिकल शॉप के बाहर गाड़ी खड़ी कर चले गए। इस बीच मेडिकल शॉप के बाहर हड़कंप मच गया था।

सत्येंद्र के बेटे ने बताया कि उसने गाड़ी के अंदर शोर मचाया तो उसे वापस लाया गया। उनके पास पिस्टल भी थी। उसे ब्रेड में जहर देने की भी कोशिश की गई। इस मामले पर परिवार के लोगों से बात करने की कोशिश की जा रही है।

पर कोई कुछ बोल नहीं रहा है। मंत्री सुमन मांझी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। सत्येंद्र कुमार पन्ना पहले जीतन राम मांझी के भी आप्त सचिव रह चुके हैं। जिस जगह यह घटना हुई, वो इलाका पटना में कोतवाली थाना के तहत आता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading