मुजफ्फरपुर : नियमित रूप से बिजली भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की काटी जाएगी बिजली, क्या हैं तैयारी, जानें…

मुजफ्फरपुर : नियमित रूप से बिजली भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी। बताया जा रहा है कि जिले में करीब 2.20 लाख उपभोक्ता नियमित बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे। यह निर्देश जुलाई माह में राजस्व की समीक्षा के बाद दिया गया।

जिसमें जिले के 2.20 लाख उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया। इसमें अधिकांश उपभोक्ता ऐसे है, जिन्होंने अप्रैल 2021 से अब तक एक बार भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

शहरी-वन व टू डिवीजन में करीब 45 हजार उपभोक्ता, पश्चिमी डिवीजन में 91 हजार और पूर्वी डिवीजन में करीब 85 हजार उपभोक्ता शामिल है। चारों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ने सभी सब डिवीजन के एइइ व जेई को टीम बनाकर राजस्व वसूली के लिए निर्देश दिया गया है।

पहले बिजली कटेगी। बिजली कटने के बाद भी वह बिल जमा नहीं करते है तो तीन माह के बाद मीटर जब्त कर राजस्व वसूली की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading