मुजफ्फरपुर : गश्ती में लापरवाही बरतने पर थाने के दारोगा निलंबित, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। संध्या गश्ती में लापरवाही बरतने पर ब्रह्मपुरा थाने में तैनात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी जयंतकांत ने यह कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि दारोगा प्रकाश चंद्र की संध्या गश्ती में ड्यूटी लगी थी, लेकिन एसएसपी ने जब औचक गश्ती की चेकिंग की, तो वे अनुपस्थित पाए गए थे।

इसके अलावा एसएसपी ने गश्ती चेकिंग के दौरान लुंज-पुंज स्थिति में दिख रहे एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है। पहले एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान जिले के सभी थानेदारों को गश्ती को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा था कि अगर गश्ती में लापरवाही बरती गई, तो पदाधिकारियों के साथ-साथ थानेदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading