धोनी ने लंदन में मनाया 41वां बर्थडे:पहले फैमली के साथ केक काटा, फिर विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को लंदन में अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस बार धोनी का बर्थडे सेलिब्रेशन भी खास रहा है। धोनी ने पहले फैमली और खास दोस्तों के बीच केक काटा। उसके बाद विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे। यहां राफेल नडाल और टेलर फ्रिट्ज के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। धोनी की पत्नी साझी धोनी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किए। फोटो में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में धोनी का नया लुक देखने को मिला। वे चमकीली जैकेट पहने हुए हैं। हर तरफ लाइटिंग है। उनके लिए शानदार केक रखा गया है। धोनी पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक भी बज रहा है।

MS Dhoni ने 41वें बर्थडे पर मनाया जश्न, पंत भी हुए शामिल

तीन दिन पहले मनाई मैरिज एनिवरसरी
धोनी इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी के साथ लंदन में हैं। यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा है। 4 जुलाई को दोनों ने 12वीं मैरिज एनिवर्सरी शादी की सालगिरह मनाई थी। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं।

साक्षी ने खुद धोनी का वीडियो शेयर किया
बर्थडे सेलिब्रशन के जश्न का वीडियो और फोटो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। इस फोटो में आपको ऋषभ पंत भी दिख रहे हैं। पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है। अब उन्हें तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

Ms Dhoni Birthday Special : बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान धोनी को कुछ ख़ास  अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई - DNP INDIA HINDI

एमएस धोनी क्रिकेट के बाद यहां शुरू करेंगे नई पारी, वाइफ साक्षी भी हैं  अभियान का हिस्सा - ms dhoni to produce mythological sci-fi web-series -  Navbharat Times

ICC की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान, टेस्ट में बेस्ट बनाया
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। इनमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए थे।

MS Dhoni enjoying vacation in shimla with Sakshi Dhoni and Ziva, see  pictures IPL 2021 CSK | Sakshi Dhoni और Ziva के साथ शिमला में छुट्टियां मना  रहे हैं MS Dhoni, फैन

20 मई को खेला था आखिरी मैच
40 साल के धोनी ने आखिरी मैच 20 मई 2022 को खेला था। तब वे पीली जर्सी में नजर आए थे। हालांकि टीम वह मुकाबला 5 विकेट से हार गई। टीम 2022 के IPL सीजन में कुछ खास नहीं कर सकी और अंक तालिका पर नौवें स्थान पर रहते हुए उसने अपना सीजन खत्म किया।

फैन्स ने दी शुभकामनाएं
धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने अपने-अपने तरीके से धोनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सबसे अलग अंदाज रहा विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का। उन्होंने लिखा- ‘ऊं हेलिकाप्टराए नम:’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading