सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में एक सास ने अपने बहु की हत्या कर शव को जलाने कर राख करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस घटनास्थल पहुंच जलते शव की आग को बुझा दिया गया। उक्त घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही वार्ड नंबर 6 की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ निवासी दिलीप कुमार सिंह अपनी पुत्री 23 वर्षीय निधि कुमारी की शादी वर्ष 2021 में हिंदू रितिरिवाज के अनुसार सुरसंड थाना क्षेत्र केजवाही गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र राम निवास ठाकुर से शादी किया था। उसको एक चार माह का पुत्र भी है।


शादी की कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में मृतिका के बहन ऋतु कुमारी ने बताई की बुधवार के साम 3.30 बजे उसके मृत बहन के पड़ोसी की फोन आई की घटना हुआ है। जिसके बाद उसके सास को फोन किया तो बताया की उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। जिसके बाद उसके मायके के लोगों को आने की बात कहा गया। बताया की वे लोग जयपुर रहते है। लेकिन इसी बीच उसकी सास साक्ष्य को छुपाने के लिए गाछी में शव को जला रही थी।

इसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष नवलेश आजाद ने घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा और जल रह शव के आग को बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मृतिका के परिजन ने कहा की एक साल से विवाद चल रहा था। बराबर बुलेट बाइक और चैन के लिए उसकी सास के द्वारा मृतका से मारपीट की जाती थी।

कहा जाता था की मृतका के पिता ने जो कहा गया था वो नही दिया गया। जबकि अपने हैसियत के हिसाब से सबकुछ शादी के समय ही दे दिया गया था। तत्काल पुलिस शव को आग से निकालकर बाहर रखी हुई है। वही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही पुलिस परिजनों के आने की इंतजार कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि उसकी सास घर छोड़कर फरार है।
