हर इमरजेंसी के लिए डायल करें 112:बिहार में स्मार्ट फोन का पावर बटन 3 बार दबाएं, मिलेगी मदद, जानिए कैसे

पटना। किसी भी दुर्घटना के बाद मदद के लिए अब बिहार में एक ही नंबर पर डायल करने से मदद मिल सकेगी। राज्य में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम(ERSS) चालू कर दिया गया है। किसी भी लॉक स्मार्ट फोन के ऑन-ऑफ स्विच को 3 बार प्रेस करते ही 112 नंबर डायल हो जाएगा। इसके अलावा सामान्य बेस फोन से लेकर की पैड वाले मोबाइल से भी मदद के लिए 112 नंबर डायल किया जा सकता है। इस नंबर को डायल करते ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवा के साथ पुलिस की गाड़ी मदद के लिए हाजिर होगी।

बिहार में CM नीतीश कुमार ने  इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम काे लांच किया है। ERSS के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जहां 112 पर कॉल करते फोन अटेंड होगा।

यहां से नंबर को संबंधित विभाग में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बिहार सरकार की तरफ से 112 के लिए ‘आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ को स्लोगन दिया है। इसके तहत आपातकालीन नंबर 112 से किसी भी इमरजेंसी में मदद ली जा सकती है।

बिहार सरकार का कहना है कि पुलिस और एम्बुलेंस के साथ फायर की सुविधा के लिए पूरी चौकसी होगी। हालांकि बिहार पूरे देश में यह सेवा चालू करने वाला आखिरी राज्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading