मां को मु’खाग्नि देने वाला बेटा ही निकला का’तिल, चाचा से मिला साथ

पटना। 24 घंटा पहले जिस बेटे ने मां की ह’त्या के बाद मु’खाग्नि दी, वही बेटा मां का का’तिल निकला। 4 जुलाई की रात काे पुनपुन के पिपरा थाना के दरियापुर में 40 साल की इंदु देवी की ह’त्या घर में उस वक्त कर दी गई थी जब वे साेई हुई थी। 5 जुलाई काे दाह-संस्कार के बाद पुलिस ने इंदु के बेटे ओमप्रकाश काे गांव वालाें से मिले इनपुट के बाद पकड़ा और पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस काे चकमा देने की काेशिश की और कहा कि ह’त्या करते ताे हम भाग नहीं जाते। पुलिस ने स’ख्ती से पूछताछ की ताे उसने हकीकत बता दी।

एसएसपी ने बताया कि ओमप्रकाश ने जु’र्म क’बूल कर लिया और उसने बताया कि वह दाे साल से मां के चरित्र से परेशान था। गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी मां का अवैध संबंध था। समाज में बदनामी हाे रही थी। इसलिए ह’त्या कर दिए। पू’छताछ में उसने चाचा पिंकू सिंह के बारे में बताया कि उन्हीं से ह’थियार लिए थे। पुलिस ने चाचा पिंकू काे भी गि’रफ्तार कर लिया। इंदु की ह’त्या के बाद उनके पति ने अज्ञात के खिलाफ 5 जुलाई काे पिपरा थाना में केस दर्ज कराया था।

4 जुलाई की रात काे इंदु की ह’त्या करने के लिए ओमप्रकाश, चाचा यानी पिंकू से ह’थियार लेकर आया और छत पर साे गया। रात 11 बजे वह छत से नीचे उतरा ताे देखा कि मां, बड़ी बहन और भांजी के साथ साेई हुई थी।

पिता राम लड्डू सिंह भी वहीं पर साेए हुए थे। उसके बाद उसने मां के सिर में गाे’ली मा’र दी और वहां से भागकर गांव के ही मंदिर के पास चला गया और ह’थियार काे वहीं फेंक कर मंदिर के पास आकर बैठ गया।

पुलिस जब उसके घर पहुंची ताे वह भी लाेगाें की भीड़ के साथ घर पहुंच गया और मां से लिपटकर राेने लगा। पुलिस काे उसी वक्त उसपर शक हाे गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेनी शुरू कर दी। पुलिस को कई बातों का पता चला। दाह-संस्कार के बाद पुलिस ने उसे बुलाया और हि’रासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading