ब्रेकिंग न्यूज़: जापान के पूर्व PM पर भाषण के दौरान फा’यरिंग, हालत गं’भीर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला हुआ। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मारी गईं। जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा है।

हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हूं। मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं।ह मलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। यहां उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया गया।

आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी है।बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया
हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

फोटो उस वक्त की है जब आबे को गोली लगी थी। वे वहीं सड़क पर गिर पड़े। लोग उन्हें फौरन अस्पताल ले गए।

दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

यह फोटो हमलावर (ग्रे टीशर्ट में) की है। उसे फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है।

स‌ड़क पर सभा कर रहे थे, हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading