CM हेमंत के विधायक प्रतिनिधि के 12 ठि’कानों पर रे’ड :टेंडर स्कै’म में धनबाद-साहेबगंज में ED की छा’पेमारी

रांची। झारखंड CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिका’नों पर ईडी ने रे’ड की है। धनबाद जिले में शुक्रवार सुबह से ED की टीम पंकज मिश्रा के स्थानीय आवास पर छापेमारी कर रही है। साथ ही साहेबगंज के 12 ठि’कानों पर भी का’र्रवाई चल रही है। ये छा’पेमारी सुबह 5 बजे से की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके को सी’ल कर दिया गया है। साथ ही सभी जगह सीआरपीएफ तै’नात है।

मिली जानकारी के अनुसार, अन्य जिन जगहों पर छा’पेमारी हो रही, वो पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं। दरअसल साहिबगंज जिले के बरहरवा में जून 2020 के टेंडर वि’वाद में एक के’स दर्ज किया गया था। जिसे ईडी ने टेकओवर किया है।

बरहरवा का यह केस शंभु नंदन कुमार उर्फ शंभु भगत ने दर्ज कराया था। पू’छताछ में शंभू ने ईडी को बताया कि मंत्री आलमगीर आलम के भाई की कंपनी नगर पंचायत बरहरवा में वाहन प्रवेश शुल्क वसूली के टेंडर में शामिल थी।

उस कंपनी ने एक डमी कंपनी के जरिए 5 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। बाद में पैसा जमा नहीं कराने पर दूसरी बोली 1.46 करोड़ में लगाकर आलमगीर आलम की कंपनी ने ठेका ले लिया। शंभु को इसकी भ’नक थी, इसलिए उन्होंने इस ठेके को 1.80 करोड़ में ले लिया। उन्होंने बरहरवा थाने में मंत्री आलमगीर आलम व सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के इशारे पर मा’रपीट करने से जुड़ी प्रा’थमिकी द’र्ज करायी थी। दोनों ही आ’रोपियों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी।

बता दें कि 11 मई को झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल को गि’रफ्तार किया है। पूजा सिंघल फिलहाल जे’ल में हैं। वहीं छह मई को ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची समेत अन्य ठिकानों पर छापे मा’रे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा था कि वे ईडी की जांच से ड’रने वाले नहीं हैं। वो तैयार बैठे हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.