मुज़फ्फरपुर में शुक्रवार सुबह पति ने अपनी पत्नी की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर, खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में पड़ा मिला। जबकि, पति का शव घर से कुछ दूर एक पेड़ से बने फंदे में लटका मिला। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के बलौर निधि गांव की है।

मृतकों की पहचान दर्जी कुलदीप दास (52) व उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (60) के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद गायघाट व बेनीबाद ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हर दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों घर में झगड़ते थे।




