जापान के सबसे युवा PM बने, पिता विदेश मंत्री और नाना प्रधानमंत्री रहे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। 67 साल के आबे इलेक्शन कैंपेन के लिए पश्चिमी जापान के नारा शहर पहुंचे थे। यहां भाषण के दौरान एक पूर्व सैनिक ने उन पर गोलियां चला दीं। 2006 में आबे पहली बार देश के PM बने थे। वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी। 2012 में उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला। हेल्थ इश्यूज के चलते 28 अगस्त 2020 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिंजो आखिरी बार जब भारत आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। दोनों नेता काफी देर तक गले मिले। इस दौरान बुलेट ट्रेन को लेकर चर्चा अहम रही थी।

इस्तीफा देने के बाद भी वे पॉलिटिक्स में एक्टिव थे। जिस समय उन्हें गोली मारी गई, उस वक्त भी वे इलेक्शन कैंपेन कर रहे थे। सितंबर, 1954 में टोक्यो में जन्मे शिंजो आबे राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता विदेश मंत्री थे। नाना जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ फोटोज आपको दिखा रहे हैं।

जापान टाइम्स के मुताबिक, शिंजो (दाएं) आबे पढ़ाई में काफी तेज थे। कॉलेज के दौर से ही उनकी पॉलिटिक्स में भी रुचि थी। एक दौर में वो थिएटर आर्टिस्ट भी रहे। यहां 1970 में एक दोस्त के साथ।

फोटो 2007 की है। तब शिंजो आबे सिर्फ एक साल के लिए प्रधानमंत्री बने थे। उनके पहले टेन्योर में ही साफ हो गया था कि वो सख्त फैसले लेने वाले नेता हैं। उनके लिए जापान की सुरक्षा सबसे पहले थी।

शिंजो आबे का भारत के साथ मजबूत रिश्ता है। उनकी दोस्ती मोदी के साथ प्रधानमंत्रियों के तौर पर नहीं, बल्कि निजी तौर पर भी थी। जापान में इलेक्शन कैंपेन के दौरान मोदी के साथ उनके कटआउट लगवाए गए थे।

 

आबे दूसरी बार 2012 में जापान के प्रधानमंत्री बने। ये तस्वीर उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान की है। यहां वे अपने स्टडी रूम में बैठे हैं।

 

बात 2020 की है। आबे की सेहत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। उन्होंने कुर्सी छोड़ने का फैसला किया। जापान में ज्यादातर लोग उनके फैसले से नाखुश थे। उनकी नजर में आबे सबसे बेहतर PM थे।

यह फोटो आबे के बचपन की है। यहां वे अपनी मां की गोद में (बीचों-बीच) बैठे हैं। उनके भाई हीरोनोबू भी पिता की गोद में बैठे हैं।

आबे की यह फैमिली फोटो बचपन की है। यहां वे अपने दादा की गोद में नजर आ रहे हैं। फोटो में आबे के पिता शिंतारो (दाएं), मां योको (खड़ी हुई) और बड़े भाई हीरोनोबु (बाएं) भी नजर आ रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading