500 करोड़ क्लब में शामिल हुए रणवीर सिंह, सलामन के बाद बने दूसरे बड़े एक्टर

बिता साल रहा रणवीर सिंह के नाम, साथ की रोहित शेट्टी के लिए गोलमाल अगेन और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद  सिम्बा तीसरी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज के 13 दिन बाद भी सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार बिजनेस कर रही है।
रणवीर सिंह के लिए साल 2018 की शुरुआत काफी अच्छी रही। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 302.15 करोड़ की कमाई की थी,  इसके बाद साल के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने अब तक 202.83 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह रणवीर सिंह की दो फिल्मों ने कुल 504.98 करोड़ की कमाई कर ली है।

सलमान खान के बाद रणवीर सिंह दूसरे एक्टर हैं जो एक ही साल में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं। साल 2015 में ये कारनामा सलमान खान ने कर दिखाया था। बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 320.34 और प्रेम रतन धन पायो ने 210.16 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन को मिला दें तो एक साल में सलमान की फिल्म ने 530.50 करोड़ का बिजनेस किया था। सलमान खान पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक साल में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए 13 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सिम्बा ने अभी तक 206.76 करोड़ जुटा लिए हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा। इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर ने एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ में नजर आए। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं, जो कि सिंघम बने हैं।


वहीं इस शुक्रवार सिम्बा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर और उरी दस्तक देगी। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड उरी में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.