मुजफ्फरपुर : जिले के सरफुद्दीनपुर स्थित श्री राधा-कृष्ण ठाकुर मंदिर में तीन दिवसीय शिव-पार्वती जी की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन कुल 1151 कन्याओं ने जलबोझी की थी।
उसके बाद मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिव-पार्वती का गठबंधन किया गया। वहीं महाआरती के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूति डाली। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।





