महिला ने सोन नदी में लगाई छ’लांग:मछुआरों ने पानी से निकाला बाहर, हालत गं’भीर

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर सिक्स लेन पुल पर एक महिला ने सोन नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई।

मछुआरों ने पानी से निकाला बाहर; सदर अस्तपाल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर |  fishermen pulled out of the water; Treatment going on in Sadar Hospital,  condition critical - Dainik Bhaskar

जिसके बाद वहां मौजूद मछुआरों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत गजियापुर गांव निवासी विक्की सिंह की 22 वर्षीया पत्नी लवली देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर उक्त महिला कोइलवर सिक्स लेन पर गई हुई थी। जहां पर उसने अचानक सिक्स लेन पुल पर चढ़कर सोन नदी में छलांग लगा दी। लेकिन सोन नदी के पास मौजूद मछुआरों ने तुरंत सोन नदी में कूदकर उसे पानी से बाहर निकाला।

जिसके बाद उसे परिजन द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि उक्त महिला ने कोईलवर सिक्स लेन पुल से नदी में छलांग क्यों लगाई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading