बकरीद की नमाज के लिए गांधी मैदान हुआ तैयार:प्रशासन अलर्ट मोड पर

रविवार यानी 10 जुलाई को पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बकरीद को लेकर बिहार की राजधानी पटना में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिसके लिए पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बीते शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में किए जा रहे सुरक्षा को लेकर इंतजाम और कार्यों पर चर्चा किया। इसके अलावा उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि बकरीद के मौके पर तनाव फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

8 से 10 जुलाई तक आम लोगो के लिए बंद है गांधी मैदान

पटना के गांधी मैदान में बकरीद के मौके पर हर साल नमाज पढ़ी जाती है। लेकिन पिछले 2 सालों से कोरोना को लेकर ईद और बकरीद की नमाज नहीं अदा की जा रही थी। लेकिन इस बार कोरोना का खतरा कम हुआ है, जिसके कारण सरकार ने नमाज की परमिशन दे दी है, तो ऐसे में प्रशासन ने भी बकरीद की नमाज के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है।

इस बार 50 हजार लोग गांधी मैदान में करेंगे नमाज अदा

कल पटना के गांधी मैदान में करीब 50000 लोग बकरीद का नमाज अदा करेंगे। वहां की तैयारियों में जुटे संयोजक ने बताया कि गांधी मैदान में साफ सफाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही बैरिकेट का भी काम किया जा रहा है, ताकि लोगो को पार्किंग में दिक्कत न हो।

वहीं प्रशासन ने बकारीद की नमाज के लिए अपनी कमर कस ली है। इसके लिए गांधी मैदान में फिलाहल आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन की टीम सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। पटना राजधानी के संवेदनशील इलाकों पुलिस द्वारा फलैग मार्च भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading