त’मंचे पर डिस्को:बारात में डांस प्रोग्राम के दौरान क’ट्टा लेकर दिखे दो युवक

गोपालगंज के सिधवलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार की रात ग़ांव में आई बारात में नाच प्रोग्राम के दौरान दो युवकों का वीडियो देशी कट्टा के साथ वायरल हुआ है।

बारात में डांस प्रोग्राम के दौरान कट्टा लेकर दिखे दो युवक, जांच में जुटी  पुलिस | During the dance program in Barata, two youths were seen carrying a  katta, police engaged in

वायरल वीडियो में एक आर्केस्ट्रा नर्तकी को गांव के दो युवाओं द्वारा देसी कट्टा में नोट खोस कर देते हुए नजर आ रहे है। बताया जाता है कि माझा थाना के मधु सरेया गांव से जलालपुर ग़ांव निवासी हरेंद्र राय की बेटी की बारात आई थी।

बारात धूम धाम से द्वार पर पहुंची सभी रस्मे सही समय पर हो रही थी। बाराता में बारातियों के मनोरंजन के लिए करके आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बराती व गांव के लोग नर्तकियों के नाच का आनंद ले रहे थे तभी दो युवकों ने देशी कट्टा लहराते हुए कट्टे के नोक में नोट खोश कर पैसा दे रहे थे।

तभी किसी ने अपने मोबाइल में पूरी तस्वीर कैद कर ली। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बारे में जब थानाध्यक्ष धनंजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा की वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जाएगी और जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading