मुजफ्फरपुर। नीले आसमान में निकल रही धूप के बीच मानसून एकदम से गुम हाे गया है। सात दिनों से जिले में बारिश एकाएक थम जाने से पानी के अभाव में राेपी गई धान की फसल के साथ तैयार हाे रहे बिचड़े पी’ले पड़ने लगे हैं। इस माह के पहले 9 दिनों में जिले में जुलाई माह में होने वाली औसत बारिश की केवल 22 फीसदी बारिश ही अब तक हुई है। आगे भी चार दिनों तक क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।

इस माह दाे जुलाई के बाद मानसून इस क्षेत्र से दक्षिण दिशा में मूव कर गया है, जिससे बारिश थम गई है। हालांकि, 3 व 4 जुलाई काे कुछ प्रखंडों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन, इसके बाद एक बूंद बारिश नहीं हुई है। जिले में जुलाई माह में औसतन 305 मिमी बारिश हाेती है। लेकिन, अबतक 102 मिमी सामान्य बारिश के बदले केवल 21 मिमी बारिश हुई है। इससे किसानों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
मानसून की द’गाबाजी के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दाे से तीन डिग्री तक अधिक तथा न्यूनतम तापमान एक से दाे डिग्री अधिक बढ़ गया है। वहीं, पूर्वा हवा में नमी की मात्रा सुबह में 85 फीसदी तथा दोपहर में 65 फीसदी तक हाेने से उमस भरी गर्मी वअधिक त’पिश महसूस हाे रही है।
गर्मी व पानी की कमी के कारण 12 हजार हेक्टेयर में तैयार हाे रहे धान के बिचड़े काे बचाना भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। दाे दिनों के अंतराल पर सिंचाई के बाद भी धान के बिचड़े जहां मुरझा रहे हैं। इधर, बारिश नहीं होने से सब्जियां खेतों में सूख रही हैं। परवल लत्तियाें में तैयार हाेने से पहले ही लाल हाेकर झड़ जा रहे हैं।
पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने मानसून के दक्षिण दिशा में चले जाने के कारण चार दिनों तक इस क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हाेने की संभावना जताई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हाे सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने की संभावना है।
