मुजफ्फरपुर। जिला परिवहन कार्यालय का की-मैनेजमेंट सिस्टम यानी केएमएस ख’राब हाे गया है। इससे 10 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस फं’स गया है। इन सभी लाइसेंस का कार्ड प्रिंट हाे गया है। लेकिन केएमएस ख’राब रहने से इसे सिस्टम पर अपलाेड नहीं किया जा सका है।
इससे बैकलाॅग लगातार बढ़ रहा है। पहले से ही जिले में 20 हजार से अधिक ड्रा’इविंग लाइसेंस बैकलाॅग है। इस बीच केएमएस ख’राब हाेने के कारण विगत एक सप्ताह से 10000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस लाेगाें काे डिस्पैच नहीं किया जा पा रहा है।
हालांकि, डीटीओ सुशील कुमार ने इसकी जानकारी मुख्यालय काे दी है। मुख्यालय से अगले सप्ताह इंजीनियराें की टीम भेजकर इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया गया है।


