मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के भीखनपुर स्थित एसबीएस आईटी हॉस्पिटल में फायर फाइटिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार पांडेय और उनकी टीम मौजूद थे। इस मॉक ड्रिल में बताया गया कि हॉस्पिटल में अगर किसी भी तरह की आग लग जाती है जो उससे कैसे बचा जा सकता है।
अग्निशमन के श्री कृष्णा ने गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। कैसे घायल और बेहोश व्यक्ति को उठाकर दूसरी जगह ले जाया जाता है इसकी भी जानकारी दी गई।
अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जिस तरह से बीमारी का इलाज में दवा का उपयोग किया जाता है उसी तरह से जागरूक करने में हम लोगों ने गीता का सहारा लिया है, जो कि काफी सराहनीय है और इससे लोगों में जागरूकता आती है।
उन्होंने बताया कि एसबीएस आईटी भवन का निर्माण अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। मुजफ्फरपुर में एसबीएस आईटी एकलौता हॉस्पिटल का भवन है जिसमें अग्निशमन की गाड़ी हॉस्पिटल के चारों ओर घुम सकती है और अग्निशमन कार्य हेतु पूर्ण कार्य किया गया है।
इस मौके पर एसबीएस आईटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक कमलेश मिश्रा ने अग्निशमन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग प्रत्येक तीन से छह माह पर दिया जाएगा।



