मुजफ्फरपुर : खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से किसानों को खेती की दी गई जानकारी, लोक गायिका अनिता सम्मानित

मुजफ्फरपुर : मीनापुर प्रखंड में महावीर मंदिर, ब्रह्मस्थान, मानिकपुर में रविवार को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की ओर से खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को मिट्टी जांच, जैविक खेती, मिश्रित खेती, वैकल्पिक खेती, पौधरोपण, सरकार से मिलने वाली सुविधाएं व प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के बारे में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कृषि समन्वयक राजीव कुमार, नित्यानंद सिंह, प्रवीण कुमार, शंभू कुमार, सतीश कुमार, उदय कुमार, संजय कुमार सिंह, किसान सलाहकार मोहम्मद सैफुल्लाह व जनप्रतिनिधियों ने किसान चौपाल में खेती किसानी के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ मिट्टी बचाने एवं जांच करने से लेकर पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण बात की गई।

खरीफ किसान चौपाल के दौरान जलवायु परिवर्तन के कारण खेती पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के संबंध में गीत संगीत,नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। जैविक खेती के साथ-साथ किसानों को कलाकार चौपाल के माध्यम से खेती के साथ साथ वैकल्पिक आय के साधनों एवं कृषि संबंधित रोजगार को अपनाने के संबंध में जानकारी दी ।

किसानों की आय में वृद्धि ,फसलों की अच्छी उपज, मिट्टी को स्वस्थ एवं खेतो की मिट्टी को जांच करवाने को लेकर कलाकारों ने किसानों को जागरूक किया। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी लोक जागरण के सन्देश वाहक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। वे बहु आयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना एवं अपने सामाजिक कार्यों के लिये प्रसिद्ध थे। वे एक महान लोक कलाकार थे जिन्हें ‘भोजपुरी का शेक्शपीयर’ कहा जाता है। वे एक ही साथ कवि, गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, लोक संगीतकार और अभिनेता थे।

भिखारी ठाकुर की मातृभाषा भोजपुरी थी और उन्होंने भोजपुरी को ही अपने काव्य और नाटक की भाषा बनाया। लोक गायिका अनिता कुमारी ने “ए ही माटी के भिखारी ठाकुर” गावेले गाना बना के लहरा हमार देशवा अंगुठी के नगीना गीत से लोक रत्न भिखारी ठाकुर को सांस्कृतिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित की। जनकवि भिखारी ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर लोक गायिका अनिता कुमारी को जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य संस्कृति सम्मान से सम्मानित पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। साथ ही स्त्री रत्न सरला श्रीवास के साथी कलाकार कला निर्देशक अजय कुमार ठाकुर, अनील कुमार ठाकुर, अविनाश कुमार,प्रमिला देवी,गुड़िया कुमारी को “पुरखा पुरनिया” सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ.एस.एस.बिहारी, डॉ.बसीर सिद्दीकी,कांता देवी, सुमन कुमारी ने लोक गायिका अनिता कुमारी को जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य संस्कृति सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.