सड़क हा’दसा, युवक की मौ’त:बहन के घर बाइक से जा रहा था, सामने से आ रही बाइक में हुई ट’क्कर

गोपालगंज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ​​​​​​​सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाजार के पास दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

Palamu News : एक तरफ उठी बहन की डोली, थोड़ी देर बाद निकला भाई का जनाजा,  शादी वाले घर में मातम - brother death accident after sister marriage palamu  jharkhand - Navbharat Times

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना के निर्मल टोला निवासी शमसुद्दीन मियां के 22 वर्षीय बेटा फिरोज मियां के रूप में की गई । वही जख्मी युवक की पहचान हसनपुरमठिया गांव निवासी नौशाद के रूप में कि गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक बाइक से अपने बहन के घर बिशुनपुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे रहे बाइक सवार युवक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एक युवक फिरोज मियां को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे युवक को डॉक्टरों ने तत्काल गोरखपुर रेफर कर दिया जहां गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही फिरोज मियां ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस सदर अस्पताल लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं जख्मी युवक हसनपुर गांव निवासी हसनपुर मठिया गांव निवासी नौशाद का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताया जाता है कि मृतक फिरोज मियां दो भाई और 7 बहन है दो भाइयों में सबसे बड़ा था। 6 बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता शमसुद्दीन मियां आंख से अंधे हैं और घर पर ही रहते हैं मां भी वृद्ध हो गई है एक भाई और एक बहन मां बाप का जिम्मेवारी मृतक फिरोज के कंधों पर थी।

मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। साथ ही वह अंधे पिता का सहारा था लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading