खगड़िया : 6 रेल यात्री न’शाखुरानी का हुए शिकार ;कोल्ड ड्रिंक में न’शीली द’वा मि’लाकर पिलाई

खगड़िया जिले के मानसी जंकशन पर रेल पुलिस ने आधे दर्जन नशाखुरानी के शिकार रेल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें तीन बच्चे, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी व्यक्ति एक ही परिवार का है। घटना सोमवार सुबह की है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

नशाखुरानी के शिकार समस्तीपुर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के पटोरी गांव निवासी कामेश्वर यादव के 12 वर्षीय पुत्र अंकित ने बताया कि कटिहार से समस्तीपुर वाली पैसेंजर ट्रेन से परिवार के सदस्य पटोरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

कोल्ड ड्रिंक पीने से मां पूनम देवी, बहन अंजली कुमारी, भाई अमित कुमार, अंकित कुमार एवं मामा संतोष कुमार बेहोश हो गए। बताया कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्य ने सभी सामान के लिया।

इधर, रेल यात्रियों ने घटना की जानकारी मानसी रेल पुलिस को दी। पुलिस ने सभी व्यक्ति को मानसी रेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां चिकित्सक ने बताया कि एक बच्चा ठीक है। बांकी सभी लोग बेहोशी हालत में है। उपचार किया जा रहा है। जल्द स्वस्थ्य हो जायेगा। इधर, मानसी रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन से सभी रेल यात्री को बेहोशी हालत में उतारा गया है। सभी का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading