
MUZAFFARPUR : फिनोलेक्स पाइप एवं जयसवाल कंपनी मुजफ्फरपुर की ओर से तिलक मैदान स्थित एक रेस्तरां में भव्य प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। प्लंबर मीट में शहर के 150 से ज्यादा प्लंबरों ने अपनी ऐतिहासिक मौजूदगी दर्ज कराई।

कंपनी के ओर से प्रिय मूर्ति एवं सौरभ ने कंपनी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पाइप के बारे में बताया। इस मीटिंग में प्लंबरों के लिए नए साल के उपलक्ष्य में कंपनी के तरफ से स्कीम भी लॉन्च किया गया।

उक्त स्कीम का समस्त प्लंबरों ने स्वागत किया। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर जयसवाल कंपनी से नीरज जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त प्लंबरों को कंपनी की ओर से उपहार भी प्रदान किया गया और नए साल की बधाई दी गई। इस मौके पर अमोद कुमार उदय शंकर जयसवाल राजीव कुमार राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
