MUZAFFARPUR : पुलिस ने अनुसंधान की दिशा ही बदल दी : वर्षा

MUZAFFARPUR : आज पूर्व महापौर समीर कुमार हत्याकांड में दिवंगत समीर कुमार की पत्नी वर्षा रानी ने साफ तौर पर पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पूर्व में भी उन्होंने अपने दिवंगत पति समीर कुमार की छवि धूमिल करते हुये सफेदपोशों को बचाने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच ने अनुसंधान की दिशा ही बदल दी। श्रीमती रानी ने इस मामले में किसी भी जमीनी विवाद की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को बार-बार जमीनी विवाद बता कर उलझाने की कोशिश की जा रही है जबकि यह राजनीतिक हत्या है। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग रखते हुये कहा कि मुजफ्फरपुर के जनता की भी मांग बताया।

उन्होंने आगामी 18 जनवरी को डीएम कार्यालय के समक्ष सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास का भी आवाह्न किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.