डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर लगा यौन शोषण का आरोप, हिरानी ने बॉलीवुड को ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘3 ईडियट्स’ ‘पीके’ और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है । हिरानी पर आरोप उनकी अस्सिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाये है। महिला का कहना है कि हिरानी ने उसके साथ 6 महीने तक यौन शोषण किया । इस आरोप के बाद राजकुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है । पहले राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

इस मामले पर हिरानी ने अपनी बात ईमेल के माध्यम से रखी है, इस पर हिरानी ने कहा की ‘ये सब मेरा नाम खराब करने की साजिश है ।’ हिरानी आगे कहते हैं, ‘दो महीने पहले जब मुझे पता चला कि मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए गए हैं तो मैं खुद चौंक गया। मैंने खुद सुझाव दिया कि इस पूरे मसले को किसी लीगल बॉडी या फिर किसी कमेटी के पास लेकर जाना चाहिए लेकिन उसकी जगह मीडिया का सहारा लिया गया है। ‘मैं पूरी शक्ति के साथ इन आरोपों को गलत करार देता हूं और इसे एक साजिश का हिस्सा बताता हूं। यह केवल मेरी इमेज खराब करने की कोशिश मात्र है।

‘ बता दें कि कि असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण की बात प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को मेल कर बताई थी । महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘संजू’ फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे।
