
MUZAFFARPUR : फिनोलेक्स पाइप एवं जयसवाल कंपनी मुजफ्फरपुर के तरफ से कलमबाग चौक स्थित एक होटल में भव्य डिस्ट्रीब्यूटर मीट का आयोजन किया गया।

इस डिस्ट्रीब्यूटर मीट में मुजफ्फरपुर समेत उत्र बिहार के सैकड़ों डिस्ट्रीब्यूटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी के तरफ से प्रिय मूर्ति एवं सौरभ ने कंपनी के बारे में जागरूकता एवं नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पाइप के बारे में बताया।

इस मीटिंग में डिस्ट्रीब्यूटर के लिए नए साल के उपलक्ष में कंपनी के तरफ से स्कीम लॉन्च किया गया। इस स्कीम का सारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने स्वागत किया। कंपनी के मुजफ्फरपुर डिस्ट्रीब्यूटर जयसवाल कंपनी से नीरज जायसवाल ने मंच से उपस्थित अन्य डिस्ट्रीब्यूटर सदस्यों का स्वागत किया।

अंत में कंपनी के अधिकारी ने डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच उपहार प्रदान किया गया और नए साल की बधाई दी गई। इस मौके पर अमोद कुमार उदय शंकर जयसवाल राजीव कुमार राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
