कार्तिक को गर्लफ्रेंड के साथ मिला बड़ा ऑफर

बहुत सी लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके एक्टर कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन चुके हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ और फिर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो ‘लव आज कल 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट काम करने वाले हैं।


अब कार्तिक आर्यन को लेकर अच्छी खबर  सामने आ रही है। कार्तिक आर्यन 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ के रीमेक में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट करेंगे। कार्तिक इस फिल्म में संजीव कुमार का किरदार निभा सकते हैं। खबर के मुताबिक, कार्तिक को संजीव कुमार और विद्या सिन्हा स्टारर ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक के लिइस फिल्म की शूटिंग मई-जून से शुरू हो सकती है। फिल्म को जूनो चोपड़ा प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट अनन्या पांडे को कास्ट किए जाने की खबर है।

इसी बीच बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के डेटिंग की खबरें हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है। कभी वे मूवी तो कभी डिनर पर साथ जाते कैमरे में कैद होते हैं।
वैसे तो कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।वो बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो बन चुके हैं। बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं। इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। अनन्या इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.