मोबाइल क्रॉस कनेक्शन से हुआ प्यार:घर छोड़ कर भा’गी 3 बच्चों की मां, पुलिस ने पकड़ कर प’रिजनों को सौंपा

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में रिश्तों का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यूपी के संतकबीरनगर जिले की तीन बच्चों की मां को मोबाइल के क्रास कनेक्शन से सारण जिले के मशरक के पश्चिम टोला गांव निवासी से प्यार हो गया। महिला पहले पति और तीन बच्चों को घर पर छोड़ प्रेमी के गांव चली आई और शादी कर खुशहाल जीवन व्यतीत करने लगी।

वहीं, महिला के गा’यब होने पर पति समेत परिवार में ह’ड़कंप मच गया और यूपी पुलिस को सूचना गु’मशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस बीच यूपी पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तों महिला से पांच नम्बरो पर ज्यादा बात करने का मामला निकला। उन्हीं नम्बरो में से बिहार के मशरक के नम्बर के आधार पर जब बच्चों संग गांव पहुंचे तों महिला के होने की पुष्टि हुई पर महिला जाने को छोड़िए, परिजनों और बच्चों को पहचानने को तैयार नहीं थी।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल की मौजूदगी में महिला और प्रेमी को हि’रासत में ले लिया। थाने पर जुटे सभी ने महिला को बहुत समझाया कि तुम चली जाओगी तो इन मासूम बच्चों का क्या होगा। छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी अपनी मां को लि’पट कर रो रहे थे। लेकिन महिला को सिर्फ प्रेमी के साथ जाने का भूत सवार था। उसे अपने बच्चों के प्रति स्नेह नहीं दिखाई पड़ा।

वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जाने लगी तो उसके छोटे-छोटे बच्चे चि’ल्ला चि’ल्ला कर रो’ने लगे। लेकिन प्यार में अं’धी महिला ने बच्चों को की तरफ प’लट कर देखा भी नहीं। प्रेमी ने बताया कि महिला उसके साथ रहने को तैयार है तों वह तैयार है और यदि वह अपने पति के साथ रहने को भी तैयार है तों उसे कोई एतराज़ नहीं हैं।

परिजनों और प्रेमी के समझाने बुझाने के बाद महिला पति और बच्चों के संग घर जाने को तैयार हुई। जिसे कागजी कार्यवाही करते हैं पति को सौंप दिया गया वहीं प्रेमिका और पति के तरफ से प्रेमी पर कोई भी कानूनी का’र्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर बांड भरकर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.