प्रेम त्रिकोण में उलझी लड़की ने लगाई गंडक में छ’लांग, SDRF की टीम ने बचाई जा’न

हाजीपुर : हाजीपुर में एक लड़की ने गंडक नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि सही समय पर स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) की नजर लड़की पर पड़ गई और उसने तेज धार में बहती लड़की को बचा लिया।

हाजीपुर में गंडक नदी में कूदी लड़की को बचाकर लाती एसडीआरएफ टीम.

दरअसल यह मामला प्रेम प्रसंग में मिली नाकामी का है। प्रेमी से मिलने पहुंची इस लड़की को उस वक्त झटका लगा जब उसे पता चला कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है, वह लड़का उसकी बहन से प्रेम करता है। बस इसी बात से आहत लड़की ने गंडक नदी के पुल से 40 फिट नीचे बह रही नदी में छलांग लगा दी।

पानी में गिरते ही वह तेज धारा में बहने लगी। ठीक इसी समय एसडीआरएफ की नजर लड़की पर पड़ी। लड़की को कूदते देख लोगों ने भी शोर मचाया। क्लब घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम युवती को बचाने के लिए नदी में कूद गई। एसडीआरएफ के टीम कमांडर ने तुरंत रेस्क्यू बोट भी रवाना कर दिया और नदी की धारा में बहती लड़की को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि युवती डूबने की जिद पर अड़ी थी लेकिन एसडीआरएफ कमांडर गणेश जी ओझा ने नगर थाने को सूचना देकर बुलाया और लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। मौत के मुंह से बच कर निकली लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह हाजीपुर के ही जौहरी बाजार की रहनेवाली है।

वह अपनी बहन के साथ पुराने पुल पर किसी युवक से मिलने आई थी। यहां तीनों के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद लड़की ने पुल पर से नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल लड़की से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading