अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था आज फिर से रवाना:बेगूसराय के यात्री बोले- बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु

सोमवार की सुबह बारिश रुकने और मौसम ठीक होने के बाद पंचतरणी बेस कैंप से अमरनाथ यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा की ओर यात्रा पर निकल चुके हैं। यात्रा सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई है।

यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्रियों में खुशी।

पुनः मौसम ठीक होने के बाद यात्रा प्रारंभ होने के कारण 2 दिन से पंचतरणी बेस कैंप में फंसे हुए अमरनाथ यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। ये बातें बिहार के बेगूसराय के बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए यात्री सौरव सिप्पी ने बताया है।

सौरव सिप्पी ने बताया कि प्रशासनिक आदेश होते ही अपने-अपने टेंट और तम्बू से निकलकर जय अमरनाथ बम बम भोले जय भोले इत्यादि के नारे के साथ सभी यात्री अमरनाथ गुफा की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

हालांकि बीते दिनों हुई बारिश के कारण रास्ता कीचड़ में हो गया है और यात्रियों को संभल संभल कर चलना पड़ रहा है। अमरनाथ यात्रा पर गए जत्था में शामिल बेगूसराय के आधे दर्जन युवक जो 2 दिनों से पंचतरणी बेस कैंप में फंसे हुए थे। वह भी यात्रा की ओर निकल चुके हैं।

बेगूसराय के यात्री ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह और प्रशासनिक पाबंदी के कारण कल तक बाबा बर्फानी के दर्शन की जो उम्मीद धूमिल दिख रही थी। वह आज सुबह से स्पष्ट हो गई है। यात्रा शुरू हो चुकी है संभल संभल के अमरनाथ गुफा की ओर यात्री प्रस्थान कर चुके हैं।

पालकी घोड़े सहित पैदल यात्रियों की भीड़ अमरनाथ गुफा की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त दिख रहे हैं सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शाम तक बाबा के दर्शन हो सकेंगे।

बीते दिनों अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण हुए हादसे से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी । साथ ही साथ बारिश होने के कारण पंचतरणी बेस कैंप में फंसे यात्रियों का यात्रा पूरी होने की उम्मीद भी कम हो रही थी। पर जैसे ही सोमवार को मौसम ठीक हुआ स्थानीय प्रशासनिक स्तर से यात्रा को पुनः प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.