मुजफ्फरपुर : पारू सीएचसी के पूर्व प्रभारी सह सीएस को किया सम्मानित

पारू हॉस्पिटल चौक पर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता केदारनाथ चौधरी की अध्यक्षता में एक समारोह हुआ। इसमें पारू सीएचसी के पूर्व प्रभारी सह मुजफ्फरपुर के सीएस डॉ. उमेश चंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया।

पारू सीएचसी के पूर्व प्रभारी सह सीएस को किया सम्मानित

इस दौरान पूर्व विधायक मिथिलेश प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. शर्मा ने  18 वर्ष तक पारू के आम लोगों की सेवा की जो हमेशा यादगार रहेगा। वहीं, सीएस ने कहा कि पारू के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही वे यहां तक पहुंचे हैं।

यहां के लोगों को कभी भूला नहीं सकते। समारोह के दौरान उन्हें अंग वस्त्र पहना व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद मदन चौधरी, जलेश्वर प्रसाद सहनी, मुकुल ठाकुर, लखिन्द्र सहनी, हरिश्चंद्र चौधरी, जलंधर राम, जलधर महतो, बबन चौधरी, कमलेंद्र शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading