FB पर दो बच्चों की मां का ना’बालिग से प्यार:आ’पत्तिजनक हा’लत में पति ने पकड़ा तो पी’टा

जहानाबाद के नाबालिग का जमुई की दो बच्चों की मां (35) से फेसबुक पर प्यार हो गया। दोनों में बातचीत शुरू हुई। 15 साल का नाबालिग प्रेमी 150 किलोमीटर दूर अपनी प्रेमिका के घर मिलने पहुंच गया। ससुराल वालों को महिला ने मायके का रिश्तेदार बताया, लेकिन पति दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

नाबालिग प्रेमी और महिला को घेरे हुए गांव वाले।

उसने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। महिला प्रेमी को बचाने लगी। इस पर पति ने भी उसे जमकर पीटा। गांव वाले भी मौके पर जुट गए। पति ने ग्रामीणों से मिलकर दोनों को एक साथ बांध कर पीटा।

इसका वीडियो सामने आया है। मामला जमुई जिले के हरला गांव का है। महिला की शादी 10 साल पहले जमुई के हरला गांव में हुए थी। कुछ दिन पहले महिला फेसबुक से नाबालिग लड़के के संपर्क में आई। इसके बाद मैसेंजर पर दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया। रात-दिन घंटों एक दूसरे से बात होने लगी। फिर महिला ने लड़के को मिलने के लिए जमुई बुलाया।

महिला के बुलाने पर जहानाबाद से लड़का ट्रेन से जमुई पहुंच गया। रविवार की शाम प्रेमिका के घर पहुंच गया। महिला के पति ने लड़के के बारे में पूछा तो उसने अपने मायके का रिश्तेदार बताकर रात भर उसे अपने घर में रखा।

महिला बचाती रही प्रेमी को…

सोमवार की सुबह दोनों को एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति आग बबूला हो गया। पति ने प्रेमी के साथ महिला की भी जमकर पिटाई की। पति की पिटाई से महिला अपने प्रेमी को बचाती दिखी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

जब इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को हुई, तो मुखिया और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया। नाबालिग के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। वहीं, इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading