सीतामढ़ी में शादी टूटी तो SP से मांगी मदद:फलदान के बाद दूल्हे ने डिमांड की कार, नहीं मिलने पर तोड़ दी शादी

सीतामढ़ी में दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिला तो शादी तोड़ दिया। शादी की रिश्ता टूटने के बाद लड़की पक्ष के परिजन काफी चिंतित है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में लड़की के पिता ने एसपी हर किशोर राय को आवेदन दिया है।

सात फेरे होने के बाद अचानक ही चीख पड़ी दुल्हन और शादी से किया इंकार, एक  अंगुली की वजह से थाने तक पहुंची बात

जिसमें बताया की दहेज में तय रकम से अधिक राशि और चार चक्का नहीं देने पर शादी तोड़ दी। इस मामले में डुमरा थाना के रिखौली गांव निवासी पदार्थ राय द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन के आलोक में थाना में एफआईआर की गई है। इसमें बेलहिया गांव के राधे रंजन राय, राजेश कुमार, निर्मला देवी, शिवजी राय को आरोपित किया है।

वादी के अनुसार उसने अपनी पुत्री की शादी आरोपी शिवजी राय के पुत्र राधे रंजन राय से तय की थी। आठ जून की रात्रि फलदान यानी तिलक में तय ढाई लाख सहित सभी सामान दिए गए।

इसके बाद जब शादी की तिथि तय करने 15 जून को बेलहिया आए तो आरोपियों ने एक साथ चार चक्का और तीन लाख देने की मांग की। जिसके बाद कुछ परिणाम नही निकलने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.