बीच सड़क पर मांग में सिंदूर भरकर कि’शोरी को बाइक से कर लिया था अ’गवा

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मिशन ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के सामाचक मुहल्ले से पिछले माह दिनदहाड़े अपहृत सोलह वर्षीय किशोरी को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सकसोहरा थाना क्षेत्र से छापामारी कर बीती रात्रि बरामद कर ली।

जबकि पुलिस ने इस अपहरण के आरोपी युवक साहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व मिशन ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने की।इनके साथ टीम में महिला दारोगा नेहा प्रिया और एएसआई मनोज कुमार भी शामिल थे। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी के पिता शहर के सामाचक मुहल्ले में किराए के मकान में सपरिवार रहते है। जो कि शहर के एक दाल मिल में काम करते हैं।

बरामद किशोरी के पिता मूलतः पटना जिला अंतर्गत घोसवरी थाना क्षेत्र के पैजना गांव के निवासी है। गत 29 जून को सामाचाक मुहल्ले के दिनेश यादव का पुत्र साहुल कुमार किशोरी का अपहरण कर उसे बाईक पर बलपूर्वक बैठा कर अगवा कर लिया था।

इस संबंध में अगवा किशोरी की मां द्वारा 30 जून को बरबीघा थाना अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें उल्लेख किया गया था कि उसके घर में घुसकर युवक उनकी पुत्री के मांग में सिंदूर भरकर अपने साथ अगवा कर लिया है।

हालांकि, युवक ने घर से निकली किशोरी को रोक कर त्रिमुहानी के समीप बीच सड़क पर सरेआम उसके मांग में सिंदूर भर कर उसे बाईक पर बैठाकर अपने साथ ले भागा।

पुलिस ने बताया कि अपहर्ता अपहृत किशोरी को अपनी मौसी के बुआ के घर में छुपाकर रखा था।किशोरी की बरामदगी में सकसोहरा थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया। बरामद किशोरी और अपहर्ता को कड़ी पुलिस निगरानी में वहां से बरबीघा लाया गया। गिरफ्तार अपहर्ता और बरामद किशोरी को कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading