दुकानदार ने ल’हराया पि’स्टल : फुटपाथी दुकानदार से ब’हस होने के दौरान ल’हराया, वीडियो तेजी से हो रहा वा’यरल

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एक दुकानदार द्वारा ह’थियार ल’हराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेला थाने के पास सड़क किनारे अ’तिक्रमण के आ’रोप को लेकर फर्नीचर व फुटपाथी दुकानदारों के बीच भि’ड़ंत हो गई थी। दोनों पक्षों से जुटे लोगों ने एक-दूसरे पर ह’मला कर दिया था। इस दौरान एक फर्नीचर दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पि’स्टल निकाल कर दूसरे पक्ष पर तान दी। इसके बाद त’नाव काफी बढ़ गया। काफी देर तक फर्नीचर दुकानदार पि’स्टल ल’हराता रहा।

इस दौरान मा’रपी’ट में दोनों पक्षों के चार लोग ज’ख्मी हो गए। घ’टना से मौके पर काफी देर तक अ’फरात’फरी रही। सूचना पर बेला थानेदार कुंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया। घ’टना को लेकर फुटपाथी दुकानदारों ने बेला थाने में लिखित शिकायत दी है।

इसमें फर्नीचर दुकानदार पर गाली-गलौज, मारपीट व पि’स्टल ता’नकर गो’ली मा’रने की ध’मकी देने का आ’रोप लगाया है। थानेदार ने बताया कि पिछले कई दिनों से फुटपाथी व फर्निचर दुकानदारों के बीच वि’वाद चल रहा था।

वहीं, फर्निचर दुकानदार का आ’रोप है कि उसकी दुकान के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण कर फुटपाथी दुकान लगा रखी है। इसको खाली कराने के लिए पूर्व में उसने सीओ व नगर आयुक्त को आवेदन दिया था।

इसी आलोक में नगर निगम ने अतिक्रमण खाली करने के लिए फुटपाथी दुकानदारों को नोटिस दिया। नोटिस की बात सुनकर फुटपाथी दुकानदार आ’क्रोशित हो गए। इस बीच फर्निचर दुकानदार से उनकी ब’हस शुरू हो गई। थानेदार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। इसके बाद आगे की का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading